October 12 2021
Published in Academic World
दुनिया की खूबसूरत और ताकतवर नदियों में अमेजन नदी काफी लोकप्रिय है। ऐसे में साउथ अमेरिका जाएं तो इस नदी को जरूर घूमें। जानें इसके बारे में 3 रोचक तथ्य…

दूसरी सबसे बड़ी नदी :
साउथ अमेरिका की अमेजन नदी जीवन से भी बड़ी मानी जाती है। यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी नदी मानी जाती है। इस नदी को जैव विविधता का केंद्र कहा जाता है क्योंकि यहां बड़ी संख्या में जीव-जंतु और वनस्पतियां पाई जाती हैं।
प्रकृति का अनोखा रूप :
साउथ अमेरिका में अमेजन नदी के करीब प्रकृति प्रेमियों को ज्यादा मजा जाता है। धरती का दिल कही जाने वाली अमेजन नदी के किनारे पर सबसे बड़े वर्षावन हैं। ये वन काफी घने हैं। ये वर्षा वन पृथ्वी के पर्यावरण संतुलन को कंट्रोल में एक खास रोल प्ले करते हैं।
झीलों की खूबसूरती :
अमेजन नदी करीब लाखों वर्ष पहले एक विपरीत दिशा में प्रशांत महासागार की ओर बहा करती थी लेकिन आज यह नदी अटलांटिक महासागर में मिलती है। इसमें आज बड़ी संख्या में झीलें बन चुकी हैं। इन झीलों के किनारे शाम के समय वक्त बिताने का एक अलग ही मजा है।
नाव से रोमांचक यात्रा :
अमेजन नदी की यात्रा बहुत ही आकर्षक लगती है क्योंकि इस नदी में पुल न होने से नाव का ही सहारा होता है। हालांकि अमेजन की सहायक करीब 1100 नदियों में शामिल रियो नेग्रों पर 2010 में एक पुल का निर्माण हुआ है। यह सहायक नदी पर बना पहला पुल है।
दुर्लभ जीव और वनस्पति :
दुर्लभ जीवों को देखने के लिए यह जगह बेस्ट है। अमेजन नदी में करीब 30% भाग पर वनस्पतियों और जीवों का कब्जा है। जिनमें करीब वर्षावन फ्लोरा की करीब 40,000 से अधिक प्रजातियां हैं। यहां 2,000 से अधिक प्रजातियां विभिन्न प्रकार की मछलियों की भी हैं।
सनसेट का समय खूबसूरत
अमेजन नदी की खूबसूरती को निहारने के लिए दुनिया भर से बड़ी संख्या में पयर्टक आते हैं। यहां पर सनसेट के समय नदी का पानी बेहद खूबसूरत लगता हैं। नदी के एक बड़े हिस्से पर टूरिस्ट के ठहरने और खाने के लिए स्थानीय स्तर पर खास व्यवस्थाएं हैं।